दरभंगा: पानी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मातम; परिजनों ने पोस्टमार्टम परिसर में दी जानकारी
जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के वार्ड नंबर-07 में शुक्रवार को पानी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान नरकटिया गांव निवासी मनोज मुखिया की दो वर्षीय पुत्री आशा कुमारी के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों ने कई बातों की जानकारी DMCH के पोस्टमार्टम परिसर मे शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे दी है।