उधवा: उत्तरी बेगमगंज पंचायत के फुटानी बाजार में आगलगी से दो किराना दुकान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
उधवा अंचल के उत्तरी बेगमगंज पंचायत अंतर्गत फुटानी बाजार में बीते गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से दो किराना दुकान जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में दुकान पर रखें सारा सामान सहित लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हालांकि आग कैसी लगी है,इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।