साहिबगंज: किशन प्रसाद गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बकिया दियारा निवासी युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किशन प्रसाद गांव में हुए सड़क दुर्घटना में बकिया दियारा थाना बरारी जिला कटिहार निवासी युवक अभिषेक महतो गंभीर रूप से घायल हो गया जहां परिजनों ने उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक की देखरेख में युवक का इलाज जारी है बताया जा रहा है कि युवक बाइक से जा रहा था तभी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया और घायल हो गया