साहिबगंज: महादेवगंज में वीर शहीद मुन्ना यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ जवानों व परिजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज के रहने वाले वीर शहीद मुन्ना यादव की चौथी पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस मौके पर सीआरपीएफ 154 बटालियन के इंस्पेक्टर रवि कुमार समेत अन्य पुलिस जवान मौजूद थे। आपको बता दें कि पिछले दिनों 11 मई 2020 को छत्तीसगढ़ के जंगलों में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में लड़ते लड़ते शहीद हो गए थे। इस मौके पर राजमहल विधायक व अन्य मौजूद थे।