अमानगंज: पन्ना के दिव्यांग छात्रावास में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह उपचार शिविर का हुआ आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष राजाराम भारतीय के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव हरप्रसाद बंशकार की अध्यक्षता में गुरूवार को दिव्यांग छात्रावास पन्ना में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह उपचार शिविर आयोजित किया गया।