जहानाबाद: जबरन शादी की नीयत से अपहृत युवती बरामद, आगे की कार्रवाई में जुटी नगर थाना पुलिस
जहानाबाद। नगर थाना कांड संख्या-517/26, दिनांक 01 जून 2026, धारा 87/3 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती का कथित रूप से जबरन शादी की नीयत से अपहरण किया गया था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।