जमुनहा: थाना हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस ने 19 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने 19 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ननकऊ पुत्र सीताराम निवासी हरद्वारी थाना हरदत्तनगर गिरंट जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया है।