कहरा: सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का जलवा, उमंग-26 में दो स्वर्ण पदक जीते
Kahara, Saharsa | Feb 14, 2026 उमंग-26 प्रतियोगिता में सहरसा के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहरसा के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।