कल रात मोरनी PHC में सांप निकलने से स्टाफ में हड़कंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मोरनी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मोरनी में सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी थी, जबकि ड्यूटी पर डॉ. आकाश सानी मौजूद थे। अस्पताल परिसर में सांप दिखाई देने के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में सांप दिखाई दे रहा है। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों और मरीजों में भी चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, सांप को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से किसी कर्मचारी या मरीज को खतरा न हो।