भैंसदेही: बासनेर खुर्द में मां दुर्गा की प्रतिमा पर मधुमक्खियों का छत्ता, तलवार और गदा पर बार-बार बना आशियाना
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति और आराधना में लीन है, वहीं भैंसदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम बासनेर खुर्द से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने श्रद्धालुओं के बीच कौतूहल पैदा कर दिया है। यहां मां अंबे की दुर्गा प्रतिमा के हाथों में धारण किए गए शस्त्रों पर मधुमक्खियों के छत्ते बार-बार बन रहे हैं। प्रतिमा के जिस हाथ में मां ने