जमुई: हर्दिमोह के पास सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की हुई मौत, एक युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 5, 2026 जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हर्दिमोह के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों को बुधवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया।