शाहजहांपुर: जैतीपुर के महमूदापुर निवासी महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की आत्महत्या,गुरूवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना खुदागंज क्षेत्र के खेड़े नवादा की रहने वाली 30 साल की प्रियंका की शादी थाना जैतीपुर के महमूदापुर निवासी कुलदीप से हुई थी। बीती रात प्रियांका ने कमरे में धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आंख खुलने पर परिजनों ने प्रियंका का शव फंदे पर लटका देखा। उसके बाद पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर कोई आरोप नही लगाया है।