शाहजहांपुर: हथौड़ा बुजुर्ग निवासी व्यक्ति के शव का गुरुवार को हुआ पोस्टमार्टम, बुधवार शाम कंटेनर की टक्कर से हुई थी मौत
थाना रोजा के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी 40 साल के लक्ष्मण प्रसाद बुधवार की शाम स्कूटी से अपनी कास्मेटिक की दुकान पर जा रहे थे। तभी गांव से बाहर निकलते ही हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार लक्ष्मण की मौत हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस लक्ष्मण को अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण प्रसाद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।