शाहजहांपुर: झोपड़ी में आग लगने से झुलसे नवादा गांव के किशोर की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत, आज हो रहा पोस्टमार्टम
शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव नवादा में बीते दिनों पूर्व उद्धव लाल का पुत्र अजीत कुमार झोपड़ी में आग लगने के दौरान झुलस गया था। जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा था जहां बीते दिवस उसकी मौत हो गई आज उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं मृतक के पिता उद्धव लाल ने गांव कहीं कुछ लोगों पर आग लगाने की बात कही है।