शाहजहांपुर: तिलहर के मौजमपुर निवासी महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, गुरूवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना तिलहर के मौजमपुर निवासी 40 साल की मीना की बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरूवार को पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनों ने बताया कि मृतका के पति वेदपाल बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।