सिराथू: लेहदरी रोड पर पुलिस ने नो हेलमेट नो फ्यूल कार्यक्रम के तहत युवाओं को दिलाई शपथ, शराब और फोन से दूरी रखने की अपील
कौशांबी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार कई प्रकार के कार्यक्रम किया जा रहे हैं।बृहस्पतिवार को लेहदरी रोड पर पेट्रोल पंपों पर जाकर पुलिस द्वारा युवाओं को इकट्ठा किया गया और बिन हेलमेट के पेट्रोल ना देने की बात कही। साथ ही पुलिस ने यह शपथ दिलाई है कि गाड़ी चलाने के दौरान शराब नहीं पियेंगे फोन पर बात नहीं करेंगे और हेलमेट लगाएंगे।