सहारनपुर: महाशिवरात्रि पर एसपी सिटी ने शिव मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण का लिया जायजा
सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह 7 बजे एसपीसिटी व्योम बिन्दल ने थाना मंडी क्षेत्र स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर और थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।