उत्पाद विभाग द्वारा विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चटकरी (उपर टोला) में अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण स्थलों पर छापेमारी की गई। अभियान के दौरान 5 जलती हुई भट्ठियों का भंडाफोड़, लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट तथा 135 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Barkatha, Hazaribagh | Jun 8, 2026