*🚨 हजारीबाग की साझा विरासत पर हमला! 🚨*
_*🚜"ट्रैक्टर के पहियों तले रौंदी गई विरासत! छड़वा मोहर्रम मेला टांड़ से उठे सवाल"*_
_*"धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक ऐतिहासिक स्थल से छेड़छाड़ पर भड़का जनाक्रोश, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग"⚖️*_
*हजारीबाग के ऐतिहासिक छड़वा मोहर्रम मेला टांड़ को असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रैक्टर से जोत दिए जाने की घटना ने शहरवासियों को आक्रोशित कर दिया है। वर्षों से यह स्थल धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रहा है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल के साथ छेड़छाड़ न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारी साझा विरासत पर सीधा प्रहार भी है।*
*इस गंभीर मामले को लेकर आज पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता रजी अहमद, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद खान, जमशेद खान, तनवीर अहमद सहित कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर समाहर्ता, हजारीबाग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।*
*प्रतिनिधि