बडोनी: घूघसी गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों से मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badoni, Datia | Apr 6, 2026 बडोनी थाना क्षेत्र के घूघसी गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित नवेंद्र पुत्र मेहरवान पाल रविवार देर शाम बंटी अहिरवार के खेत के पास मौजूद था, तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी हरभजन पाल, सुनील पाल, रोहित पाल और संतराम पाल ने उसे घेरकर मारपीट कर दी।