चरखारी: चरखारी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे में ध्वजारोहण हुआ, बच्चों ने गाया राष्ट्रगान
चरखारी में स्वतंत्रता दिवस पर मदरसातुल मदीना दारुल हिफ्जो किरात में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारी मुहम्मद आरिफ ने तिरंगा फहराया। इसके बाद मदरसे के बच्चों ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रगान गाया और शहीदों को याद किया। बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में वार्ड सभासद मुहम्मद सरफराज सहित समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।