सिराथू: चाकवन चौराहे के पास हाइवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक हुआ घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा के पास कई होटल है जिनमें ट्रक के ड्राइवर रुककर चाय नाश्ता करते हैं।शुक्रवार दूसरी पहर कानपुर से प्रयागराज जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी की गई एक ट्रक से भिड़ गई है।कार चालक फरजान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कार क्षतिग्रस्त हो गई है।स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।