मौजमाबाद: समाजसेवी लालाराम लांबा और रामस्वरूप लांबा ने आसलपुर के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय को भेंट किए 2 बेड, मरीजों को मिलेगी सुविधा
रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय आसलपुर में समाजसेवी लालाराम लांबा व रामस्वरूप लांबा ने मरीजों की सुविधाओं के लिए दो नए बेड भेंट किए। इस दौरान चिकित्सालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। वहीं कार्यक्रम में रामस्वरूप लांबा ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सभी का दायित्व है।