🎓✨ विद्यार्थियों की समस्या का समाधान—सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता!
📍 बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिदुपुर | 25 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का शुभारंभ किया। 🎓🌟
इस पहल के माध्यम से अब विद्यार्थियों की शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
🔹 हर माह चौथे मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर
🔹 विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से ऑनलाइन शिकायत एवं सुझाव की सुविधा
🔹 हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से सहायता
🔹 शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों में अंतिम निराकरण
🔹 शिकायत की स्थिति ऑनलाइन जानने की सुविधा
मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को इंटरनेट कनेक्टिविटी, निर्बाध बिजली और हॉस्टल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 💡📚
विद्यार्थियों के आग्रह पर इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों एवं अंबेडकर छात्रावासों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की दिशा में भी पहल की जाएगी। 💊
🚀 नवाचार को मिलेगा नया मंच!
छात्रों के उपयोगी प्रोजेक्ट्स और नए इनोवेशन को स्टार्टअप से जोड़ने की पहल की जाएगी।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
🎯 लक्ष्य स्पष्ट है—विद्यार्थियों की समस्या सुनी जाए, समय पर समाधान हो और उनके नवाचार को नई उड़ान मिले।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Dept. of Science, Technology and Technical Education, Bihar
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB
SC&ST Welfare Dept. of Bihar
BC.EBC Welfare Department
Bihar Education Department
#विद्यार्थी_सहयोग_शिविर #विद्यार्थी_सहयोग #SevenNischay3 #StudentSupport #Bihar #Vaishali #Hajipur #Innovation #Startup #SamratChoudhary #VarshaSingh
8 views | Vaishali, Bihar | Aug 25, 2026