बदलापुर: बदलापुर पुलिस ने नीरव सिंह हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद कर भेजा चालान
बदलापुर पुलिस ने नीरव सिंह की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में स्थित एक मैरेज लॉन में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय सरोखनपुर अंडरपास के पास उधार के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने नीरव को लाठी-डंडों व लात-मुक्कों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिय