वारासिवनी: चावल हेराफेरी मामले में कुमार कावरे को मिली जमानत, न्यायालय ने सौरभ और गंभीर संचेती को भी दी अग्रिम जमानत
चावल हेराफेरी मामले में आरोपी कुमार कावरे को प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कमलेश मीणा की अदालत से जमानत मिल गई। इससे पहले 19 सितंबर को मामले के पांच अन्य आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। गंभीर संचेती व सौरभ संचेती को अग्रिम, जबकि अविनाश कावरे, सोनू जैन और गौरव माहेश्वरी को नियमित जमानत मिली थी।