बाह: पिता के जुल्म से तंग आकर किशोरी ने घर छोड़ा, बटेश्वर पहुंचने पर पुलिस ने बुआ को सौंपा
बटेश्वर में मां का साया उठने के बाद पिता की प्रताड़ना से त्रस्त होकर कक्षा सात की एक छात्रा घर छोड़कर रविवार को बटेश्वर तीर्थ पहुंच गई। मैनपुरी के बेवर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी सुबह मंदिर परिसर में अकेली रो रही थी। मंदिर कर्मियों द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि पिता शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे डरकर वह भाग