दाउदनगर: सिंचाई विभाग के डिविजनल कार्यालय दाउदनगर परिसर में मौसमी कर्मियों ने बैठक की, धारावाहिक संघर्ष चलाने पर चर्चा की गई
सिंचाई विभाग के डिवीजनल कार्यालय दाउदनगर परिसर में मौसमी कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे बैठक की। बैठक में 15 सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए जुझारु एवं धारावाहिक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। मौसमी कर्मचारी यूनियन के राज्य स्तरीय प्रधान सलाहकार सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यूनियन मौसमी कर्मियों के संघर्ष का नेतृत्व करने को तैयार है।