जांजगीर: जिले में सर्पदंश से हुई दो मौतों पर 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जारी किया आदेश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के दो प्रकरणों में कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी दीपक कुमार और तहसील शिवरीनारायण के ग्राम सलखन निवासी अशोक कुमार कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।