आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज
-
205 पाव देशी मदिरा जब्त, करीब 20 हजार रुपये की सामग्री बरामद
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के आदेशानुसार एवं संभागीय उपायुक्त आबकारी, संभाग सागर श्री आलोक खरे के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री नरेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 4 नवंबर 2026 को विशेष अभियान के तहत ग्राम खैरा, कारी, आलमपुरा, मेनका एवं लुहर्रा में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 6 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
कार्रवाई के दौरान कुल 205 पाव देशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है, ताकि अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मधुसूदन दीवान के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक विजय सिंह द्वारा की गई। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक वीरेन्द्र विश्वकर्मा, आरक्षक यशपाल, सतीश, अरविंद एवं सैनिक प्रेम नारायण का सराहनीय सहयोग रहा।
आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखने तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही गई है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026