इटारसी: राज टॉकीज के पास चोर ने घर के बाहर से अंडरगारमेंट चुराए, सीसीटीवी में कैद
इटारसी में चोरी की एक अजीबो गरीब घटना का वीडियो सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आई है। राज टॉकीज के सामने तड़के सुबह एक युवक बाउंड्रीवाल फांदकर एक घर में घुस गया। उसने घर के बाहर तार पर टंगे अंडरगारमेंट उठाए और मौके से फरार हो गया। चोरी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। घर के अंदर मौजूद युवक ने दीवार फांदने की आवाज सुनकर शोर मचाया तो चोर अंदर गारमेंट ले गया।