अमलीपदर: गरियाबंद में 'आंगन मिलन उत्सव' का गरिमामय आयोजन
अमलीपदर तहसील की ग्राम पंचायत चिखली के कामारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन मिलन उत्सव' संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल कांदाडोंगर के अध्यक्ष नवीन मांझी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।