प्रतापगढ़: भाजपा ने जिला प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की, नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का समन्वय संगठन की असली ताकत: हेमंत मीणा
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ जिले की ओर से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रिसॉर्ट में किया गया। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, मीडिया समन्वय एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धा