टीकमगढ़: नूतन विहार कॉलोनी:बारिश से पहले संकट! नाली निकासी बंद, 25 परिवारों ने जताई परेशानी वीडियो किया वायरल
नूतन विहार कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 (ढौगा) में नालियों का पानी भरा होने और निकासी मार्ग बंद होने से करीब 20 से 25 परिवार परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो पानी घरों में घुस सकता है और कीड़े-मकोड़ों की समस्या बढ़ जाएगी। समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन से समाधान की मांग की है।