खैरलांजी: जल जीवन मिशन से बदली ग्राम टेमनी की तस्वीर, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
खैरलांजी विकासखंड के ग्राम टेमनी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। लगभग 2,250 आबादी वाले इस गांव में कभी पानी के लिए महिलाओं और बच्चों को कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। वर्ष 2022 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 115.96 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत की गई, जिसके तहत 100 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक,