बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के गोला रोड पर आपसी विवाद में मारपीट, थाने में दिया गया आवेदन
Barh, Patna | Apr 21, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के गोला रोड में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में किया गया। इस बाबत पीड़ित के द्वारा बाढ़ थाना में लगभग 5 बजे आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया गया है। पीड़ित युवक के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार 3 की संख्या में दूसरे पक्ष के लोग आये और दुकान में घुसकर मारपीट की।