खंडवा नगर: तेज तूफान से तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, पेड़ गिरे, घरों की टीन उड़ी
खंडवा जिले के ग्राम मलगांव में रविवार को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। अचानक मौसम बदलने के साथ चली तेज हवाओं के कारण गांव के कई घरों की टीन शेड उड़ गईं, जिससे लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों और रास्तों पर गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।