सांगानेर: जयपुर की सांगानेर सदर थाना पुलिस ने कार लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
सांगानेर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार लूट की वारदात में शामिल चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2,500-2,500 रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।