सुसनेर: मगरिया जोड़ से युवक का अपहरण, देर रात थाने के बाहर जुटे परिजन, केस दर्ज
नेशनल हाइवे स्थित 8 वा मिल पर भंडारे के पास मगरिया जोड़ से एलकारसिह नामक युवक का दिनदहाड़े अपरहण किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मगरिया के ही कुछ लोगो ने एकलाकर सिंह के साथ मारपीट की और उसे काली गाड़ी में बैठाकर ले गए। बुधवार की देर रात परिजन सोयत रोड स्थित थाने पहुंचे। यहा मोतीसिंह की शिकायत पर 2 नामजद और2 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।