संबोधी रिट्रैट में डांडिया नाइट्स की धूम, मेयर संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
नवरात्र के पावन अवसर पर धनबाद में डांडिया और गरबा की धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में गोविंदपुर क्षेत्र स्थित संबोधी रिट्रीट में बीती रात को भव्य डांडिया नाइट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के मेयर संजीव कुमार शामिल हुए।