कासगंज: ढोलना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगदी और ताश पत्ते बरामद
ढोलना कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़-कासगंज रोड के शिव मंदिर के समीप से 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम ओमप्रकाश, राजेंद्र और तलाफत खां है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से ₹3250 की नगदी और ताश पत्ते बरामद हुए हैं।