तरारी: तरारी में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने आस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
तरारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन पूरे श्रद्धालुओं ने आस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इस दौरान घाटों पर भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा. प्रमुख घाटों पर भक्तिमय माहौल रहा. छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा.