तरारी: टंडवा में चैता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
तरारी प्रखंड अंतर्गत टंडवा गांव में चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बिहार और झारखंड में चैता गीतों का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर लोगों ने एकत्रित होकर चैता गीत गाए और नृत्य किया।चैता के इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने भी भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोगों ने इस आयोजन को बहुत ही आनंदमयी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बताया।