तरारी: चैती छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों ने की खरना पूजा, भगवान को खीर-रोटी का भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया
तरारी समेत जिले में कई जगहों पर चैती छठ पूजा की जा रही है। शहर से लेकर गांव तक छठ पर्व को लेकर तैयारी की जा रही है। बुधवार को व्रतियों ने खरना किया। दिन भर उपवास रखकर शाम में स्नान ध्यान कर मिट्टी के चूल्हे में गुड़, दूध और चावल से खीर और रोटी बनायी।भगवान को खीर-रोटी का भोग लगाया।इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. वहीं, परिवार के सदस्य, पास-पड़ोस और अन्