BAGHPAT DESK : बागपत के थाना दोघट क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु कटान के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, थाना दोघट में 28 जुलाई 2026 को ग्राम फौलादनगर में प्रतिबंधित पशु कटान के संबंध में मुकदमा संख्या 241/2026 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम एवं धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक महिला आरोपी और वांछित अभियुक्त जावेद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी वाजिद पुत्र भूरा निवासी फौलादनगर, थाना दोघट, मिलाना के जंगल में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रय
Baghpat, Bagpat | Jul 31, 2026