BAGHPAT DESK : बिनौली। क्षेत्र के बरनावा गांव का एक 19 वर्षीय युवक कर्नाटक के बीजापुर जिले में सोमवार दोपहर नहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोर देर शाम तक युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार बरनावा निवासी जमील का 19 वर्षीय पुत्र फैजान रोजी-रोटी की तलाश में कर्नाटक के बीजापुर जिले में मोबाइल टावर लगाने का कार्य करता था। बताया गया कि पिछले चार दिनों से टावर लगाने का काम बंद होने के कारण वह अपने साथियों के साथ वहीं रुका हुआ था। सोमवार दोपहर वह अपने ममेरे भाई चांद के साथ बाहर निकला। इस दौरान चांद शौच के लिए चला गया, जबकि फैजान पास से गुजर रही एक नहर में नहाने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। नहाते समय अचानक फैजान गहरे पानी और तेज धारा की चपेट में �