HAPUR DESK : हापुड़ में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार का है, जहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान रामपुर वालों के महादेव प्रॉपर्टीज कार्यालय में अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर सेंध लगा दी। बदमाश कार्यालय में रखी करीब 77 हजार रुपये की नकदी, बैनामे और अन्य महत्वपूर्ण सामान लेकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह कार्यालय खुलने पर चोरी की घटना का पता चला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में बड़ा छेद बना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित का कहना है कि पिछले दो वर्षों के दौरान इसी कार्यालय में चार बार चोरी हो चुकी है। इसके बावजूद चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि �