बटियागढ़: हरदूटोला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, सिविल अस्पताल हटा भेजा गया
बटियागढ़ ब्लाक के हरदूटोला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत का दुःखद मौत हो गई,मृतक रमाकांत पिता शीतल प्रसाद दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी मुड़ा पटेरा जटाशंकर धाम से वापिस घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी,घटना की सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पँहुची और मृतक को सिविल अस्पताल हटा भेजा जंहा शव पंचनामा पी एम कार्यवाही हुई