बटियागढ़: खडेरा माता किला नाला में मिले शव का हुआ खुलासा, बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति ने की थी आत्महत्या
मगरोन थाना की फतेहपुर चौकी क्षेत्र के खडेरा माता किला नाला में हटा के गौरीशंकर वार्ड निवासी रघवीर अहिरवार उम्र करीब 75 वर्ष के शव मिलने के मामले में परिजन बटियागढ़ पँहुचे और पुलिस की मौजूदगी में पी एम कराया,परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते मृतक ने आत्मघाती कदम उठाया, मृतक घर से बिना बताए निकला था जिसकी पिछली 8 जून को हटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी