बटियागढ़: बड़ी चढाई पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी चढाई पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार सौरई निवासी गुलवी सौंर बाइक से हिम्मतपुरा शहजादपुरा से सौरई गांव वापिस जा रहा था तभी अज्ञात ट्रक ने कट मारते हुए टक्कर मार दी,हादसे की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस की मदद से युवक को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया